फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eight flood outposts and two relief centers in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में आठ बाढ़ चौकियां और दो राहत केंद्र

Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight flood outposts and two relief centers in Kashipur
प्रतीकात्मक
काशीपुर। तहसील क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकी और दो राहत कैंप बनाए गए हैं जो 30 जून से 24 घंटे बाढ़ की स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि बाढ़ से निपटने और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ढेला नदी की बाढ़ पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला, ओझान और मानपुर में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बताया कि इनके अलावा कोसी नदी की बाढ़ पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय दभौरा मुस्तहकम अजीतपुर, अर्जुन नाला की बाढ़ पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय ढकिया कलां, ढेला नदी की बाढ़ पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय ढकिया गुलाबो को बाढ़ चौकी बनाई है। वहीं अर्जुन नाला और ढेला नदी की बाढ़ पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किलावली में बाढ़ चौकी बनाई गई है। इनके अलावा दो बाढ़ राहत केंद्र मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मंडी समिति और किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों की तैनाती
तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि आठ बाढ़ चौकियों पर 43 अधिकारियों-कर्मचारियों और दो राहत केंद्रों पर 12 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकी और बाढ़ राहत केंद्र 30 जून से 24 घंटे कार्य करेंगे। ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मियों से मोबाइल 24 घंटे खुले रहने को कहा गया है।

अति संवेदनशील बाढ़ चौकी में वायरलैस सेट
तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि अति संवेदनशील बाढ़ चौकी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला और प्राथमिक विद्यालय दभौरा में वायरलैस सेट रखा जाएगा। इनके अलावा तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 05947-274026 है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed