{"_id":"653e02bd1d402ba97c074003","slug":"eight-examination-centers-increased-in-the-district-for-uttarakhand-board-examination-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़ाए आठ परीक्षा केंद्र, इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़ाए आठ परीक्षा केंद्र, इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Sun, 29 Oct 2023 12:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:30 PM IST
सार
मार्च में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस बार 10वीं और 12वीं में 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए 100 केंद्र चिह्नित किए हैं। बीते वर्ष जिले में 92 केंद्रों पर परीक्षाएं हुईं थी।
विज्ञापन
मार्च में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस बार 10वीं और 12वीं में 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए 100 सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। जिन केंद्रों में 700 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे, उन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले में सितारगंज को छोड़कर बाजपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, जसपुर, गदरपुर ब्लॉक में कुल 12 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बोर्ड के 100 सेंटर बना दिए गए हैं। बीते वर्ष 92 केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं हुईं थी।