फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eid prayers of tranquility

ईद पर अमन चैन की दुआ

Wed, 14 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers of tranquility
नमाज अदा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ईद उल अजहा पर जामा मस्जिद के मौलाना इमामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा, अमीर हुसैन, उमर अली, साबिर अहमद, मजहर रिजवी, निसार खां, कमर खां, नसीम अहमद, मुजम्मिल, रियाज अहमद, महबूब अंसारी, शाहखान राजशाही आदि थे।


उधर किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा ईद का पर्व भाईचारे का पर्व है। तराई में सभी पर्वों को मिलजुलकर मनाने की परंपरा है इसी लिए इसे कौमी एकता का गुलदस्ता कहा जाता है। वहीं लालपुर में कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने भी उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन



कौमी एकता की मजबूती के लिए मंगलवार को अधिकारियों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। ईद उल अजहा के मौके पर प्रभारी डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, प्रभारी एसडीएम एपी बाजपेयी, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल जेसी पाठक आदि अधिकारियों ने ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ईद उल अजहा के मौके पर जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने जिला मुख्यालय पर विशेष इंतजाम किए थे। प्रदेश की सीमा के साथ-साथ शहर में ईदगाह समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहा। बम निरोधक दस्ते ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर बारीकी से जांच की। ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल जेसी पाठक सहित विभिन्न थाना चौकियों के प्रभारी शहर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed