फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eid Celebrated In Kashipur

काशीपुर में सादगी और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eid Celebrated In Kashipur
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। कोविड- 19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ईद उल फितर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोविड गाइड लाइन के दायरे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन चैन और कोरोना वायरस से निजात के लिए बारगाहे इलाही में दुआ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईदगाह मैदान में शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी ने नमाज अदा कराई। वहां मौजूद एएसपी प्रमोद कुमार, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान व अन्य अधिकारियों ने लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की। सुल्तानपुर पट्टी की ईदगाह में मौलाना नासिर हुसैन ने पांच लोगों को सामाजिक दूरी के साथ ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मास्टर शहादत हुसैन, हाजी अली हुसैन, हाजी सलाउद्दीन, नदीम सैफी, मोहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे। इधर, जसपुर में सुबह नौ बजे ईदगाह में शहर इमाम मौलाना अयूब ने पांच लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। इससे पहले नगर एवं देहात की मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ एमपी सिंह, हाजी जाहिद, राशिद हुसैन, समदर्शी संस्था अध्यक्ष मो. यामीन, नईम अहमद, मो. इस्लाम आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed