सितारगंज। कोरोना काल में बंद रामलीला मंचन की वजह से दो दिन तक चली रामायण का रविवार को समापन हो गया। दशहरे के मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से मैदान में करीब दस फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
कमेटी के संयोजक राकेश त्यागी ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस बार शारदीय नवरात्र के मौके पर रामलीला का मंचन नहीं किया गया। दशहरा मनाने के लिए दो दिन के रामायण पाठ का आयोजन किया गया था जिसका हवन पूजन के साथ समापन हो गया।
वहां सह संयोजक एमपी तिवारी, पवन अग्रवाल, राजू हरियाणवी, अरविंद चौरसिया, भगवान सिंह भंडारी, सुरेश अग्रवाल, मनजीत सिंह ज्ञानी, महिपाल चौहान, सरबजीत माटा, अजय कौशल, दीपचंद कौशल आदि थे।