{"_id":"68488d065427e0bad2044604","slug":"educational-issue-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-128162-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षकों के अभाव में मेरिट तक छू नहीं पा रही छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षकों के अभाव में मेरिट तक छू नहीं पा रही छात्राएं
Wed, 11 Jun 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के सरकार के दावों की पोल जीजीआईसी काशीपुर में प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के रिक्त पद खोल रहे हैं। इस कारण हर साल बोर्ड परिणाम पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। जीजीआईसी काशीपुर में 17 प्रवक्ता के पद स्वीकृत हैं। इनमें से आठ पद भरे हुए हैं, जबकि अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान आदि के नौ पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा सहायक अध्यापकों के 25 पद स्वीकृत हैं।
इनमें से विज्ञान, सामान्य विज्ञान, गृह विज्ञान, व्यायाम, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान आदि आठ पद खाली चल रहे हैं। वहीं व्यायाम, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, हिंदी के अतिथि शिक्षकों से काम चल रहा है। लंबे समय से खाली पद नहीं भरने के कारण हर साल बोर्ड परिणाम पर असर पड़ता है।
महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने से गेस्ट टीचर कुछ पाठ्यक्रम तो करा दे रहे हैं। शेष पाठ्यक्रम अधिकतर छात्राएं ट्यूशन, यू-ट्यूब से पढ़कर पूरा करती हैं। वहीं पिछले साल एक छात्रा ने पहली बार मेरिट में जगह बनाकर लाज बचाई थी।