{"_id":"68584833fc78c0bc4207ed87","slug":"education-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126281-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 1599 प्रतिभागियों ने वन दरोगा की परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 1599 प्रतिभागियों ने वन दरोगा की परीक्षा छोड़ी
Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के जनता इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
रुद्रपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के वन दरोगा की लिखित परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हो गई। इसमें कुल 4870 प्रतिभागियों में से 1599 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 3271 उपस्थित हुए। परीक्षा की सुचिता के लिए सभी केंद्रों पर अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए थे।
वन दरोगा की परीक्षा के लिए रविवार सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में पूरी की गई। जांच में विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह सुनिश्चित किया कि किसी के पास मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट न हो। परीक्षा केंद्राें में पेयजल के इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में आदर्श राजकीय बालिका विद्यालय पंतनगर में पंजीकृत 384 में से 120 अनुपस्थित रहे। अमर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 432 में से 122, अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका विद्यालय किच्छा में 240 में से 62, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 480 में से 135, गोविंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 216 में 65 अनुपस्थित रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में पंजीकृत 312 में से 109, हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा में 408 में 119, जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 600 में से 205, अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 480 में से 171, रुद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी भगवानपुर में 480 में 158, कृष्णा मर्चेंट एसोसिएशन इंटर कॉलेज (जनता इंटर कालेज) किच्छा में 406 में से 159 और सेंट पिटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा में पंजीकृत 432 में से 174 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।