{"_id":"67ae3cc949fef74f720ca064","slug":"education-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123221-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 106 परीक्षा केंद्रों पर 76 आंतरिक 30 बाह्य व्यवस्थापक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 106 परीक्षा केंद्रों पर 76 आंतरिक 30 बाह्य व्यवस्थापक तैनात
Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंह नगर के सीईओ केएस रावत ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक व कस्टोडियन की तैनाती कर दी है। जिले के 106 स्कूलों में 21 फरवरी से 13 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
बीती तीन फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 106 परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक व कस्टोडियन की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक और 30 परीक्षा केंद्रों पर बाह्य परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की है। इसके अलावा 106 कस्टोडियन की तैनाती की है।
सभी तैनात केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन 19 फरवरी को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगे। जसपुर के 13 परीक्षा केंद्रों पर नौ में आंतरिक और चार में बाह्य, काशीपुर के 16 परीक्षा केंद्रों पर 12 में आंतरिक और चार में बाह्य, बाजपुर के 12 परीक्षा केंद्रों पर 11 में आंतरिक और एक में वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की है। गदरपुर के 12 परीक्षा केंद्रों पर आठ में आंतरिक और चार में बाह्य, रुद्रपुर के 18 परीक्षा केंद्रों पर 16 में आंतरिक और दो में बाह्य, सितारगंज के 21 परीक्षा केंद्रों पर नौ में आंतरिक और 12 पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए हैं। खटीमा के 14 परीक्षा केंद्रों पर 11 में आंतरिक और तीन में बाह्य केंद्र व्यवस्था की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। जिले के कुल 106 परीक्षा केंद्रों में से 76 में आंतरिक और 30 में वाह्य केंद्र व्यवस्था की तैनाती की गई है।