{"_id":"68ab5a88c2a1f6cdff088e50","slug":"education-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-131168-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) काशीपुर और जसपुर में दूसरे चरण की काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद ऑन द स्पॉट प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभी तक 480 सीटों में से 23 अगस्त तक 137 प्रवेश हो सके हैं, जबकि 343 रिक्त रह गई हैं।
बाजपुर रोड स्थित आईटीआई में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश के लिए 27 जून से 20 जुलाई ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। संस्थान में प्रथम चरण की सात-आठ अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया चली। दूसरे चरण में 21-23 अगस्त की शाम पांच बजे तक मेरिट सूची एवं दिए गए विकल्पों के आधार पर प्रवेश किए गए। सीटें अभी बड़ी संख्या में खाली रह गई हैं। प्रधानाचार्य जेपी टम्टा ने बताया कि विभाग ने ऑन द स्पॉट काउंसलिंग के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इच्छुक आवेदक 24 से 27 अगस्त तक संस्थान से फार्म खरीदकर-जमा कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट तैयार होगी। 29 अगस्त को संस्थान में काउंसलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा।
यह संचालित होती हैं ट्रेड
-काशीपुर में विद्युतकार, विद्युतकार (डीएसटी), फिटर, फिटर (डीएसटी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आईसीटीएसएम, वेल्डर, आरएसी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग मैनेजमेंट, मैकेनिक ट्रैक्टर, फैशन टैक्नोलॉजी, स्वीईंग टैक्नोलॉजी, स्टेनो, कॉस्मेटोलॉजी, कोपा आदि संचालित होती हैं।