{"_id":"601c35718ebc3e4b39106a97","slug":"education-kashipur-news-hld4135975136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन व्हील्स परियोजना का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन व्हील्स परियोजना का शुभारंभ किया
विज्ञापन
काशीपुर में स्कूल बस के साथ अतिथि, स्टाफ व बच्चे।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर शिक्षा पहुंचाने के लिए गुरुकुल स्कूल ने अनूठी पहल की है। स्कूल की ओर से एक मोबाइल बस तैयार की गई है। इस परियोजना को स्कूल ऑन व्हील्स का नाम दिया गया है।
बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में बाजपुर रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के प्रबंध समिति की ओर स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर ऊषा चौधरी ने किया। स्कूल की चेयरमैन चंपा कपूर ने बताया कि बस के माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए उनके घरों तक शिक्षा पहुुंचाई जाएगी। बताया कि कोरोना महामारी के चलते 10 महीनों से बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ रहे थे।
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को ध्यान में रखकर स्कूल ने आधुनिक सुविधाओं से लैस बस को तैयार करवाया है। स्कूल प्रशासन शहर के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे बच्चों का समूह बनाकर एक निर्धारित जगह शिक्षित करेगा। शुक्रवार को प्रथम चरण में इस परियोजना की शुरुआत प्रकाश सिटी से की जाएगी। वहां बीईओ आरएस नेगी, चेयरमैन नीरज कपूर, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कुलभूषण बलूनी, दिलप्रीत सेठी, एसके अग्रवाल, राम मेहरोत्रा, वसुधा कपूर, अंशु कुमार आदि थे।