फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education

फीड के स्टार्टअप को टॉप आईआईटी के इन्क्यूबेशन सेंटर ने बताए सफलता के सूत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Education
आईआईएम काशीपुर में फीड में ऑनलाइन जानकारी देते इंक्यूबेशन सेंटर्स के विशेषज्ञ। - फोटो : KASHIPUR
आईआईएम काशीपुर, फीड में चल रहे दो महीने के प्रशिक्षण साहस, सक्षम और दृष्टि स्टार्टअप में देश के टॉप आईटीआई इन्क्यूबेशन सेंटर्स के इन्क्यूबेटर ने हिस्सा लेकर सफलता के सूत्र बताए। फीड की तरफ से स्टार्टअप के सफर में इन्क्यूबेशन के महत्व को बताने के लिए यह ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान आईआईटी कानपुर की विशेषज्ञ बीबी फानी ने कहा कि अच्छे इनक्यूबेटर कॉलेज के साथ मिलकर एक स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार कर सकते हैं। आईआईटी कानपुर ने इस देश को काफी बेहतरीन स्टार्टअप दिए हैं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। आईआईटी मद्रास की इन्क्यूबेशन सैल की जयलक्ष्मी उमदिकर ने बताया कि आईआईटी मद्रास लगातार नई तकनीक पर काम कर रहा है और चीजों को आसान बना रहा है।
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई की रश्मी महाजनी ने बताया कि कैसे हम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर अन्य इन्क्यूबेशन सेंटर्स की सहायता कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की के आजम अली खान ने बताया कि नए इन्क्यूबेशन सेंटर को जरूरी नहीं कि वह नई पॉलिसी बनाए और सब कुछ शुरू से करे। मौजूदा इन्क्यूबेशन सेंटर के हिसाब से अपने आप को सक्षम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर फीड की ओर से शिवनदास ने बताया कि यह बहुत जरूरी नहीं कि स्टार्टअप के सफर में इन्क्यूबेशन सेंटर्स की मौजूदगी हो लेकिन अगर आप किसी अच्छे सेंटर से जुड़ जाते हैं तो सफर आसान हो जाता है। कार्यक्रम में 22 राज्यों के 100 से अधिक स्टार्टअप ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed