फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E-rickshaws obstruct ambulances, affecting emergency services

Udham Singh Nagar News: एंबुलेंस की राह के बाधक बने ई-रिक्शा, आपातकालीन सेवाएं हो रही प्रभावित

Fri, 05 Jun 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws obstruct ambulances, affecting emergency services
खटीमा। उप जिला अस्पताल के गेट और परिसर में ई-रिक्शा के खड़े होने से आपातकालीन सेवाओं में बाधा आ रही है जिससे एंबुलेंस को आवाजाही में दिक्कत होती है। अस्पताल प्रशासन की चेतावनी के बावजूद ई-रिक्शा परिसर में जबरन खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

खटीमा उप जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए चार एंबुलेंस और दो खुशियों की सवारी वाहन हैं। इसके अलावा कई मरीज ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचते हैं। मरीजों को अस्पताल छोड़ने के बाद ई-रिक्शा चालक डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के इंतजार में परिसर में ही खड़े रहते हैं। इससे घायलों को लेकर आने वाली 108 एंबुलेंस के आवाजाही में असुविधा होती है।
विज्ञापन

कई बार एंबुलेंस में गंभीर मरीज भी होते हैं उन्हें तत्काल उपचार की जरूरत होती हैं। इसके अलावा कई बार प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को स्वास्थ्य विभाग की मिलने वाली सुविधाओं में भी यह बाधक बन जाते हैं। खुशियों की सवारी वाहन के आने में देर होने पर ई-रिक्शा चालक किराया लेकर उन्हें घर तक छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
ई-रिक्शा के अस्पताल परिसर में जबरन खड़े होने से 108 एंबुलेंस की आवाजाही में परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस में गंभीर मरीज होते हैं जिन्हें तत्काल उपचार की जरूरत होती है। ई-रिक्शा को परिसर में खड़ा करने पर कई बार चेतावनी दी गई है लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हो रहा। - डॉ. केसी पंत, सीएमएस, उप जिला अस्पताल, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed