{"_id":"66467f16926fab51140969a4","slug":"e-rickshaw-stand-became-the-gate-of-radhehari-college-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-111754-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राधेहरि महाविद्यालय का गेट बना ई-रिक्शा स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राधेहरि महाविद्यालय का गेट बना ई-रिक्शा स्टैंड
Fri, 17 May 2024 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 17 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर महाविद्यालय के गेट पर खडे ई रिक्शा।
काशीपुर। प्रशासन की उदासीनता के चलते राधेहरि महाविद्यालय का गेट ई-रिक्शा स्टैंड बनकर रह गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जसपुर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, रामनगर, केलाखेड़ा आदि क्षेत्रों से पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय गेट पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लग रहा है। इसके चलते गेट से निकलते समय छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि बेतरतीब ढंग से ई-रिक्शा खड़ा होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है।
इसको लेकर कई बार पुलिस को भी पत्राचार किया गया। उस समय तो पुलिस ई-रिक्शा चालकों को फटकार लगाकर खदेड़ देती है, लेकिन इसके बाद फिर से ई-रिक्शाओं का कब्जा हो जाता है। इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। विद्यार्थियों और महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने पुलिस-प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर के परीक्षा प्रभारी, डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि महाविद्यालय गेट पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहता है। प्राध्यापकों की टीम उन्हें खदेड़ती भी है। बार-बार ई-रिक्शाओं के खड़े होने पर पुलिस को भी पत्राचार किया गया है, लेकिन यह फिर से आकर खड़े हो जाते हैं। साथ ही महाविद्यालय की दीवार के पास अतिक्रमण भी होने लगा है। स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया जाएगा।