फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dustbin without sticker

कूड़ेदान तो रख दिए, स्टिकर नहीं लगाए

Tue, 19 Dec 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dustbin without sticker
Chandigarh Dustbin

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया तो तमाम खामियां उजागर हुईं। अस्पताल में अलग-अलग कूड़ेदान तो रखे हैं, लेकिन उनमें स्टिकर नहीं लगाए गए हैं। इससे कर्मचारी जैव चिकित्सीय कचरे को भी अन्य कचरे के साथ डाल रहे हैं। 
बता दें कि केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल का तीसरे चरण का मूल्यांकन सोमवार को देहरादून से आई टीम ने किया।  टीम ने अस्पताल की छत, सभी कक्षों, ट्रामा केंद्र, रसोईघर, नमूना कलेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, चादरों की धुलाई, टूट-फूट सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। टीम ने नमूना कलेक्शन कक्ष में जैव चिकित्सीय कचरे के लिए रखे गए कूड़ेदान में नियमानुसार कचरा न मिलने, कूड़ेदान पर स्टिकर न लगाने पर तकनीशियन को डांटा। अस्पताल में शिकायत पेटी को खोलने के बारे में स्टाफ से जानकारी ली, लेकिन अस्पताल स्टाफ को पेटी खोलने की कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में चल रही रसोई, सफाई और ठेके से संबधित दस्तावेज मांगे, लेकिन स्टाफ दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर टीम के सदस्यों ने अस्पताल स्टाफ पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी डॉ. अभय कुमार ने बताया कि हर साल निदेशालय की ओर से समस्त अस्पतालों की कायाकल्प के लिए निरीक्षण किया जाता है। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का तहसील और जिला स्तर का निरीक्षण हो चुका है। चार जनवरी तक रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार के मानकों के अनुसार अस्पताल योग्यता सूची में आता है तो अस्पताल के कायाकल्प के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। वहां पर अस्पताल प्रभारी अधीक्षक डॉ. मदन मोहन, संतोष भाष्कर, सीमा चौधरी आदि थे।


अस्पताल में जैव चिकित्सीय कचरा निस्तारण बड़ी समस्या है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। टीम ने अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है।
-डॉ. मदन मोहन, प्रभारी अधीक्षक, एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed