फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper crushes scooter rider on Nagla bypass

Udham Singh Nagar News: नगला बाईपास पर डंपर ने स्कूटी सवार को रौंदा

Mon, 26 Feb 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushes scooter rider on Nagla bypass
पंतनगर के नगला बाईपास पर क्षतिग्रस्त स्कूटी। संवाद
पंतनगर। नगला बाईपास में तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार को रौंद दिया और उसे स्कूटी सहित लगभग पांच सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में लालकुआं निवासी स्कूटी सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे बाजपुर चौराहा दवाई फार्म बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी जगदीश सिंह (47) स्कूटी पर किच्छा से लालकुआं की ओर जा रहे थे। नगला बाईपास पर किच्छा से रुद्रपुर की ओर मिट्टी लादकर तेज गति में जा रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर के पहियों में फंसी स्कूटी लगभग छह सौ मीटर तक घसीटते हुए चली गई। हादसे में स्कूटी सवार जगदीश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर आधा किलोमीटर दूर रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। जगदीश के परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। वह पने छोटे बेटे को बेटी के यहां छोड़कर घर लौट रहे थे। एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed