फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dug up the water level of the river and farm

वाटर लेवल तक खोद डाली नदी और खेत

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dug up the water level of the river and farm
नपाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 मानपुर गांव में ढेला नदी और उससे सटे खेतों में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम ने टीम के साथ नदी क्षेत्र में छापेमारी की। अवैध खनन करता तो कोई नहीं मिला, मगर नदी और खेतों में वाटर लेवल तक मिट्टी खुदान कर बनाए गए गड्ढों को देख टीम भी भौंचक्की रह गई। खान विभाग की टीम ने नपाई की तो नदी और एक खेत में अवैध रुप से 3317 घन मीटर मिट्टी निकालने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने खेत मालिक पर जुर्माना लगाने के लिए नोटिस भेजने और अवैध खनन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। 
विज्ञापन

शनिवार को अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने खान और पुलिस टीम के साथ मानपुर रोड से सटे ढेला

नदी क्षेत्र में छापेमारी की। नदी और उससे सटे खेत में मिट्टी खुदान के लिए 8 से 10 फुट गहरे गड्ढे खोदे गए थे। खान विभाग की टीम ने फीता लगाकर जमीन की नपाई की तो बड़ी मात्रा में अवैध खनन की पुष्टि हुई। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि एक खेत में 325 घन मीटर और नदी से 2992 घन मीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। खेत मालिक लेखराज को नोटिस भेजा जा रहा है और उस पर जुर्माना लगाने के लिए डीएम को संस्तुति की जा रही है। नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले में पटवारी भगत सिंह की ओर से अज्ञात माफिया के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की जाएगी। टीम में तहसीलदार संजय कुमार, खान मुहर्रिर जयप्रकाश, राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह, पटवारी भगत सिंह, हल्का चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed