फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to rivalry two parties clashed, three injured

Udham Singh Nagar News: रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry two parties clashed, three injured
केलाखेड़ा। गांव सरकड़ी में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का गदरपुर सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

गांव सरकड़ी निवासी मोहनलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात उसका चचेरा भाई अपने खेत से होकर उसके घर आया था। चचेरा भाई सुरेश कुमार जब वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ घेराबंदी कर मारपीट की। जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में सुरेश घायल हो गया। सूचना पर जब वह और उसका साथी चरन सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिसमें सुरेश, मोहन और चरन सिंह घायल हो गए। घायलों का गदरपुर के अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, प्रभारी एसओ पंकज बेलवाल ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी गदरपुर भेजा गया था। मामला एससी-एसटी का होने के कारण कार्रवाई सीओ बाजपुर स्तर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed