{"_id":"6996ac6810dd58a8e1085923","slug":"drunk-woman-creates-high-voltage-drama-on-the-road-video-goes-viral-in-rudrapur-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: नशे में युवती का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल; सीओ बोले- मामले की चल रही पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: नशे में युवती का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल; सीओ बोले- मामले की चल रही पड़ताल
Thu, 19 Feb 2026 11:54 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:54 AM IST
सार
रुद्रपुर में नशे में धुत युवती के बीच सड़क पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में नशे में टल्ली युवती का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तस्दीक की तो पता चला कि वीडियो आदर्श कॉलोनी का है। युवती की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शहर के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती अपने कुछ साथियों के साथ स्पा सेंटर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रही थी। अत्यधिक नशे में वह कार से उतरी और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। वह गालीगलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। इससे वहां से गुजर रहीं महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगीं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगी। कुछ देर बाद स्पा सेंटर के अन्य कर्मचारी पहुंचे और युवती को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने फेसबुक पर वायरल कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन