फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drunk son kills his father in rudrapur

Rudrapur News: शराब के नशे में हैवान बन गया बेटा, घर के चिराग ने खून से बुझा दी अपने पिता के जीवन की लौ

Fri, 18 Jul 2025 02:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:45 PM IST
सार

दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक गांव में शराब के नशे में हुए विवाद में आवेश में आए बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Drunk son kills his father in rudrapur
दिनेशपुर के मोहनपुर में विलाप करती पत्नी व रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरबत में जीवन यापन कर तीन बेटों और दो बेटियों का भरण पोषण करने वाले गुरुपद अपने ही बेटे के हाथों जान गंवा बैठा। कच्ची शराब के नशे में पिता-पुत्रों के बीच हुए झगड़े का खौफनाक अंत हो गया। सुहाग उजड़ने से फफक रही महिला माधुरी विश्वास ने कहा कि आखिर वे किसे दोषी कहे। उनका पिता चला गया और बेटे की भी जिंदगी बर्बाद हो गई। घटना में मृतका की विवाहित बेटी ने कहा कि उनका भाई पिता को मारना नहीं चाहता था। धोखे से कुल्हाड़ी की चोट पिता गुरुपद के गर्दन और सिर पर गहरी लग गई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मोहनपुर नंबर एक में गुरुपद की हत्या की खबर ग्रामीणाें की मिली तो वे उसके घर की तरह दौड़ पड़े। घर पर मृतक की पत्नी माधुरी और बेटियां रो रही थी। वे नशे और खौफनाक रात को कोस रही थी। रोते हुए माधुरी विश्वास ने बताया कि उसकी तो दुनियां ही उजड़ गई है। पति रहा नहीं और बेटा सुहाग उजड़ने का जिम्मेदार है। लेकिन वह बेटे को भी सजा कैसे दिलाए। कहा कि बुधवार की रात बेटे ने पिता को फोन कर गांव में झगड़ा होने की सूचना दी थी। जब पिता वहां पहुंचे तो गलती बेटे की थी। इस पर पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया था। इस बात पर बेटे ने घर आकर पिता से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


इसी नाराजगी की वजह से दोनों आवेश में आ गए थे और पति की जान चली गई थी। घर के पास सड़क पर पूरी घटना हुई थी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची शराब के नशे के चलते मामला बढ़ा था। दोनों नशे में थे और उनको रोकने वाला कोई नहीं था। इस वजह से बेटे के हाथों पिता का कत्ल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed