फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver will got reward.

होली में ड्यूटी करने वाले चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Driver will got reward.
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : RUDRAPUR
होली पर महानगरों में नौकरी करने वाले लोग वापस गांवों को लौटने लगे हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। रोडवेज प्रबंधन ने होली में बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। 25 मार्च से चार अप्रैल तक ड्यूटी करने पर उन्हें 11,00 रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ रही। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि होली में बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने चालक-परिचालकों के लिए स्कीम निकाल दी है। यदि कोई चालक-परिचालक 25 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक लगातार ड्यूटी करता है तो उसे 11,00 रुपये धनराशि दी जाएगी। यदि इस बीच एक दिन अवकाश लेने पर एक हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर बसों की कमी नहीं रहेगी। स्थानीय रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही लंबे रूटों पर बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed