फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver's death by drowning under the tractor-trolly

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

Sat, 13 Apr 2019 12:15 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Driver's death by drowning under the tractor-trolly
सुल्तानपुर पट्टी में घटनास्थल पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।  - फोटो : अमर उजाला

उप खनिज लदे ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। जिसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर ग्राम परमानंदपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अहसान अली उर्फ नन्हे (35) पुत्र पीरबक्श कोसी नदी स्थित एक निजी खनन पट्टे से उप खनिज लेकर स्टोन क्रशर जा रहा था।

विज्ञापन


कोसी बांध के हाथी कुंडा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। जिससे चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी। इसमें चालक अहसान अली की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। सीओ एमसी बिंजोला, कोतवाल जीबी जोशी, पट्टी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने लोडर से ट्रैक्टर ट्राली को उठाकर शव बाहर निकलवाया। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से रॉयल्टी और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अहसान का विवाह नौ वर्ष पहले ठाकुरद्वारा से हुआ था। अहसान के पांच पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अयान आठ वर्ष, रिहान छह वर्ष, उवेश चार वर्ष, जुबेर तीन वर्ष और सुहेल 3 माह का है। अहसान 5 भाई और 2 बहनों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना ट्रैक्टर का टायर फटने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed