फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver found Dead

संदिग्ध हालत में ट्रक चालक की मौत, शव दफनाते से पहले पहुंची पुलिस 17-34-00

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driver found Dead
रुद्रपुर के मृतक जफर अली का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी में ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दो मंजिला कमरे में बरामद हुआ। युवक की मौत के बाद परिजन शव को दूसरे मोहल्ले में ले जाकर दफनाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी 20 दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि तभी से वह अवसाद में था।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी निवासी जफर अली (25) पुत्र महबूब अली ट्रक चालक था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस कर्मियों के अनुसार 20 दिन पहले जफर की पत्नी तब्बसुम उसे छोड़कर अपने मायके मेरठ चले गई थी। तब से वह अवसाद में था। मृतक की मां रेहाना बेगम ने बताया कि बुधवार की सुबह जफर अली उनके पास बैठा था। इसके बाद वह दो मंजिले में स्थित कमरे में चला गया था। काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन उसके शव को प्रीतनगर में अपने परिजनों के घर ले गए। जहां शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि युवक की हत्या हो गई है। मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पत लगेगा। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed