फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver Dead in Kashipur Accident

ट्रक की टक्कर से मैक्स के परखच्चे उड़ेएचालक की मौत दुर्घटना में गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Driver Dead in Kashipur Accident
काशीपुर। अलीगंज रोड पर पैगा चौकी से कुछ दूरी पर बकाबू ट्रक के चालक ने मैक्स को टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स के परखचे उड़ गए। उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मैक्स चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को निजी अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे पैगा चौकी से कुछ दूरी पर पैट्रोल पंप के सामने हुई। आनंद इंडस्ट्रीज से पल्लेदार एक मैक्स में सवार होकर अपने घर भगतपुर और रोशनपुर बहेड़ी जा रहे थे कि अलीगंज की और से आ रहे 16 टायरा ट्रक के चालक ने गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही मैक्स को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मैक्स के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर पैगा पुलिस चौकी प्रभारी अमित शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद के ग्राम रोशनपुर, बहेड़ी निवासी मैक्स चालक प्रेम सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रोशनपुर, भगतपुर निवासी सरजीत सिंह पुत्र संजीत सिंह, इकबाल पुत्र अली अहमद, नईम पुत्र शब्बीर और अमन पुत्र भगवान दास को बाजपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि असलम पुत्र जुम्मा, नदीम पुत्र शब्बीर, अकील पुत्र शब्बीर, रियाजुल पुत्र जुनैद का मुरादाबाद रोड पर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में फंसी मैक्स को जेसीबी से हटाना पड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed