Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver crushed by speeding truck in rudrapur

रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को रौंदा, मौत; एक सिपाही घायल

Sat, 14 Nov 2026 02:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

रुद्रपुर में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चालक इमरान (24) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक एआरटीओ की गाड़ी से टकराया, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। आरोपी चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Driver crushed by speeding truck in rudrapur
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात लालपुर चौकी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। चेकिंग के लिए रोके गए ट्रक का चालक कागजात लेकर अधिकारियों के पास जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक एआरटीओ की खड़ी गाड़ी से जा टकराया और उसकी चपेट में आकर परिवहन विभाग का एक सिपाही भी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात परिवहन विभाग की टीम लालपुर चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। ट्रक चालक इमरान (24) पुत्र एहसान, निवासी ग्राम थावला, बिलारी, मुरादाबाद कागजात लेकर अधिकारियों के पास जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक एआरटीओ की गाड़ी से टकरा गया। हादसे में विभाग का सिपाही भी घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल इमरान को तत्काल रुद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इमरान ट्रक में माल लोड कर काशीपुर से गोरखपुर जा रहा था। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, परिवहन विभाग की ओर से भी फरार ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed