{"_id":"676469b781f20a645c0034c4","slug":"driver-attacked-after-catching-criminal-stealing-diesel-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-120890-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीजल चोरी करते बदमाश को पकड़ने पर चालक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीजल चोरी करते बदमाश को पकड़ने पर चालक पर किया हमला
Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर बस स्टैंड पर देर रात तीन बजे डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाश बस से तेल निकालने लगे। तभी नींद से जागे बस चालक बदमाशों से भिड़ंत हो गई। बदमाशों ने चालक पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बस चालक को निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
एक निजी बस के चालक नफीस ने बताया कि बुधवार की देर रात डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य मुरादाबाद रोड की तरफ से आए। उनके पास वाहन के टैंक से तेल निकालने की मशीन थी। सहोता अस्पताल के पास खड़ी बस से डीजल निकालने के बाद बदमाश जसपुर बस अड़्डे की ओर आए और यहां पर कुछ बसों से डीजल चोरी करने लगे। तभी बस चालक राजू निवासी धर्मपुर की नींद खुली और उसने एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया।
साथी को पकड़ा देखकर अन्य बदमाशों ने चालक राजू पर रॉड से लहूलुहान कर दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।