{"_id":"60e0b5528ebc3ebf22589df4","slug":"drive-against-encroachement-rudrapur-news-hld429952992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट कैंप में अतिक्रमण ध्वस्त, दुकानदार का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट कैंप में अतिक्रमण ध्वस्त, दुकानदार का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में शनिवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए समर्थकों के साथ जेसीबी को रोकने का प्रयास किया। जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
नगर निगम टीम ने ट्रांजिट कैंप के गोल मड़ैया के पास से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम जैसे ही जेसीबी लेकर भाजपा से जुड़े सोमपाल की दुकान के आगे अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए पहुंची तो उसने समर्थकों के साथ कार्रवाई का विरोध कर दिया और जेसीबी रोकने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस से जुड़े लोगों ने अतिक्रमण को ध्वस्त करने की मांग की। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई। हंगामे की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत करवाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कहा कि एक दुुकानदार ने कार्रवाई का विरोध किया था लेकिन उसकी दुकान के आगे के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।