फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drinking Water Corporation staff locked the office

पेयजल निगम कर्मियों ने दफ्तर में की तालाबंदी

Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Corporation staff locked the office
धरना - फोटो : Amar Ujala

पेयजल निगम का राजकीयकरण करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जोर पकड़ रहा है। अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर अधिकारी और कर्मचारियों ने निर्माण शाखा दफ्तर में तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने चार महीने के रुके वेतन का भुगतान करने की मांग की है। 

विज्ञापन


मंगलवार को तालाबंदी के बाद धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते 14 दिसंबर को तत्कालीन सीएम और पेयजल मंत्री के साथ हुई बैठक में निगम के सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों को राजकीयकरण होने तक वेतन भत्ते और सेंटेज के अंतर की राशि अनुदान के रुप में अवमुक्त करने का निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन


तत्कालीन सीएम ने शासनादेश 15 दिनों के भीतर जारी करने का आदेश अपर मुख्य सचिव पेयजल को दिया था। लेकिन चार महीने बीत चुके हैं, मगर अभी तक शासनादेश निर्गत नहीं हो सका है। जिसके चलते कार्मिकों में गहरा अंसतोष है। वक्ताओं ने चार महीने से वेतन नहीं मिलने और शासन की हठधर्मिता पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रुके वेतन का भुगतान करने और निगम का राजकीयकरण की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पूरन चंद्र लोहुमी, सहायक अभियंता आरआर वर्मा, केके भट्ट, राजेंद्र महतोलिया, दीपक लाल चनियाल, एमसी पंत, अर्चित पाठक, श्याम लाल, कांति बल्लभ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed