फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drinking water construction work worth Rs 3 crore started

Udham Singh Nagar News: तीन करोड़ से होने वाले पेयजल निर्माण कार्य शुरू

Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drinking water construction work worth Rs 3 crore started
रुद्रपुर आवास विकास में पेयजल पाइप लाइन व बोर निर्माण का निरीक्षण करते निवर्तमान मेयर रामपाल सि
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से तीन करोड़ की लागत से पेयजल पाइप लाइन के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आवास विकास में चल रहे पेयजल लाइन के नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। रामपाल ने बताया कि दस महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। पेयजल लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिस कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में पुरानी पेयजल लाइनें बदलकर नई लाइनों का निर्माण करने और बोर लगाने का प्रस्ताव पास कर तीन करोड़ योजना तैयार की गई थी। सबसे पहले स्वीकृत बजट से नए बोर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद जर्जर पाइप लाइनों को बदलने का काम होगा। वहां दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, राकेश सिंह, राजेश जग्गा, नितेश गुप्ता, प्रभु दयाल गांधी आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed