फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dragon will make farmers rich under the mission

Uttarakhand: तराई के किसानों को मालामाल करने के मिशन पर ड्रैगन, कैबिनेट ने दी मंजूरी; किसानों को होगा फायदा

Wed, 21 May 2025 12:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शैलेश सिंह, संवाद
शैलेश सिंह, संवाद Updated Wed, 21 May 2025 12:22 PM IST
सार

उत्तराखंड में कीवी और एप्पल के बाद अब ड्रैगन मिशन को हरी झंडी मिल गई है। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए राज्य में सबसे मुफीद ऊधमसिंह नगर है। इससे उद्यानीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसान भी मालामाल होंगे।

विज्ञापन
Dragon will make farmers rich under the mission
बाजपुर के बिरहा फार्म में होती ड्रैगन फ्रूट्स की खेती। संवाद

विस्तार

उत्तराखंड में कीवी और एप्पल के बाद अब ड्रैगन मिशन को हरी झंडी मिल गई है। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए राज्य में सबसे मुफीद ऊधमसिंह नगर है। इससे उद्यानीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसान भी मालामाल होंगे। तराई के किसानों को एक एकड़ भूमि पर इसकी खेती करने पर सरकार 80 फीसदी सब्सिडी देगी। तराई में जून से नवंबर तक तापमान करीब 30 से 40 डिग्री के आसपास रहता है। यह पारा ड्रैगन फ्रूट्स के लिए मुफीद है। यही कारण है कि तराई में इस मिशन को साकार रूप देने की कार्ययोजना बनी। 

विज्ञापन


तीन वर्ष की कार्ययोजना तैयार
जिले में ड्रैगन मिशन के लिए जिला प्रशासन ने तीन वर्ष की कार्ययोजना तैयार की है। वर्ष 2025-26 में 20 एकड़ में खेती की जाएगी। दूसरे वर्ष 2026-27 में 25 और तीसरे वर्ष में 15 एकड़ जमीन पर इसकी खेती होगी।
विज्ञापन


जिले में 62 एकड़ में होती है खेती
जिले में लगभग 62 एकड़ भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की खेती होती है। अभी तक किसानों को मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट के पेड़ों की खरीद पर 50 फीसदी की सब्सिडी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति एकड़ आठ लाख का प्रोजेक्ट
ड्रैगन मिशन के तहत फ्रूट की खेती में प्रति एकड़ करीब आठ लाख रुपये का खर्च आता है। प्रति एकड़ 80 फीसदी सब्सिडी के चलते किसानों को एक एकड़ में सिर्फ 1.60 लाख रुपये ही खर्च करने होंगे। शेष 6.40 लाख रुपये सरकार सब्सिडी के रूप में देगी।

पहाड़ों पर कीवी और एप्पल मिशन की तरह ही ऊधमसिंह नगर में ड्रैगन मिशन की कार्ययोजना शासन को सौंपी गई थी। मिशन के लागू होने से तराई के किसानों को बड़ा फायदा होगा। - प्रभाकर सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी


जलवायु के हिसाब से ड्रैगन फ्रूट्स की खेती के लिए तराई एकदम अनुकूल है। ड्रैगन मिशन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इससे तराई के किसानों को बड़ा फायदा होगा। -मनीष कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed