{"_id":"6a4d51001f6c6df73503e0f5","slug":"dr-ns-jadoun-former-dean-of-veterinary-science-at-pantnagar-university-passes-away-due-to-a-heart-attack-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-144016-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के पूर्व डीन वेटरनरी डॉ. एनएस जादौन का हृदयाघात से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के पूर्व डीन वेटरनरी डॉ. एनएस जादौन का हृदयाघात से निधन
Wed, 08 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के वेटरनरी सर्जरी एंड रेडियोलॉजी विभाग के प्राध्यापक/विवि चिकित्सालय प्रभारी और महाविद्यालय के डीन रहे डॉ. एनएस जादौन का हृदयाघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक निवास अलीगढ़ (यूपी) में किया जाएगा। डॉ. जादौन वर्ष 2024 में पंतनगर विवि से सेवानिवृत्त होने के बाद महात्मा गांधी वेटरनरी कालेज भरतपुर (राजस्थान) में बतौर डीन कार्यरत थे। बीते शनिवार वह पंतनगर आए और कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप सहित साथी प्राध्यापकों और परिचितों से भेंटकर सोमवार सुबह ही भरतपुर के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कार्यालय में ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। डॉ. जादौन लंबे समय तक उत्तराखंड की टेक्स्ट एंड सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंतनगर विवि में सहायक लेखाकार, पुलिस व बैंक आदि विभिन्न विभागों में अनगिनत भर्तियां करवाईं। संवाद
विज्ञापन