{"_id":"5f440c6b8ebc3e3cde304f27","slug":"dr-indira-hirdesh-adressed-people-bazpur-news-hld394481791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर के बीस गांवों की भूमि का मामला विधानसभा में उठेगा : हदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर के बीस गांवों की भूमि का मामला विधानसभा में उठेगा : हदयेश
विज्ञापन
बाजपुर मिक्की फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत करतीं नेता प्रतिपक्ष डा. हृदयेश।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर 27 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस का उपवास और धरना होगा। कोरोना को लेकर बेेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन प्रदेश के अंदर कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजपुर के बीस गांवों के भूमि मामले सहित अन्य प्रमुख मामलों को सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। बाजपुर का भूमि मामला पहले भी विधानसभा में रखा जा चुका है।
सोमवार शाम मिक्की कपूर फार्म हाउस में पहुंची नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में एक मात्र कोरोना सेंटर हल्द्वानी में खोला गया है। यहां मरीजों को स्वच्छ जल तक नहीं मिल रहा। मरीजों को भोजन कैसे मिलता होगा यह सोचने की बात है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकारी नहीं सुन रहे। जब सरकार में सरकार की सुनवाई नहीं तो आमजन मानस की कौन सुनेगा।
कोरोना को लेकर नैनीताल सहित अन्य स्थलों पर पर्यटन ठप हो गया है। इन कारोबार से जुड़े लोग बेरोजगार हो गए हैं। कई संस्थानों में श्रमिकों को वेतन तक नहीं मिला है जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। राज्य के अंदर हालात बदहाल हो चुके हैैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर बाजपुर के भूमि मामले को हल करेगी।
विज्ञापन
रोजगारपरक शिक्षा नीति, बेरोजगारी सहित अन्य मामलों को प्रमुखता से हल कर जनता को राहत देगी। वहां मंडी समिति हल्द्वानी अध्यक्ष सुमित हृदयेश, उदयान कपूर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, सुनीता टम्टा, जगतार बाजवा, राजेंद्र बेदी, सतीश गोयल, वरूण कपूूर आदि थे।