फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dr. Ambedkar's contribution remembered on his 135th birth anniversary

Udham Singh Nagar News: 135वीं जयंती पर डॉ. आंबेडकर के योगदान को किया याद

Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's contribution remembered on his 135th birth anniversary
रुद्रपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहां भाजपा के काशीपुर प्रभारी पुष्कर सिंह काला, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता आदि मौजूद थे। मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में हर हर महादेव ग्रुप की टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जयंती पर आंबेडकर चौक, सुभाष कॉलोनी और आदर्श कॉलोनी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, परिमल राय, बाबू खान, इंद्रजीत सिंह, चिराग कालरा ,गौरव खुराना, परवेज कुरैशी आदि थे।
इधर, डॉ. आंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसायटी ने गांधी पार्क में स्थित स्मारक में आंबेडकर जयंती मनाई। वहीं सोसायटी के अध्यक्ष लाजर मसीह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर योगेश कुमार, जौइल मसीह, केके भारती थे। सपा के महानगर अध्यक्ष मो. शरीफ अंसारी के नेतृत्व में भदईपुरा में आंबेडकर जयंती मनाई गई। वहां विनोद कुमार, नितेश कुमार अग्रवाल, तेजपाल यादव, आदित्य भारती थे।
विज्ञापन

--------

आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन
पंतनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पंतनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप 46 लाख रुपये की लागत से बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापना और पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया। वहां कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, नगरपालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, आंबेडकर समिति के मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ईश्वरपाल सिंह चौहान, त्रिलोकी मिश्रा, डॉ. अजय प्रभाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हर्षोल्लास के साथ मनाई संविधान निर्माता की जयंती



काशीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समाज समिति ने आंबेडकर जयंती पर भव्य आंबेडकर संदेश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख चंद्र प्रभा रहीं। वहां पर जितेंद्र देवांतक, सुक्लेश आजाद, हर गुलाल गौतम, एडवोकेट अजीत सिंह मौजूद रहे। इधर, उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, बलजीत सिंह सुमेरिया, मनोज शर्मा, कौशलेश गुप्ता रहे। जनजीवन उत्थान समिति ने मुख्य चौराहा पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। वहां पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे। डॉ. आंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसायटी ने टांडा उज्जैन में जयंती मनाई। दढियाल रोड स्थित भवन में आदर्श जाटव कल्याण समिति ने भी जयंती मनाई। वहां पर अध्यक्ष धनसिंह, प्रताप सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार रहे। कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहां अनुपम शर्मा, ब्रह्मपाल, विमल गुड़िया, संदीप सहगल रहे।



-----



महुआखेड़ा गंज। आंबेडकर पार्क में जयंती मनाकर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहां नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद, विजयपाल जाटव, अरविंद राणा आदि मौजूद।



सुल्तानपुर पट्टी। मोहल्ला शिवनगर, रतनपुरा में बैंड बाजे और सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहां पर विधायक यशपाल आर्य, राजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा सोनू, यशपाल राजहंस रहे।



जसपुर। जगह-जगह केक काटकर डाॅ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान तिरंगे के साथ आंबेडकर ध्वज फहराया गया। वहां विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि रहे।


बाजपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बाजे-गाजे के साथ आंबेडकर शोभायात्रा निकालकर आतिशबाजी की गई। कई स्थानों पर कड़ी चावल, खीर, हलवा आदि वितरण किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नगर के आलापुर में डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed