फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DPS Cricket Academy Win By Utkarsh Century

उत्कर्ष के शतक से डीपीएस क्रिकेट अकादमी विजयी

Mon, 11 Mar 2019 10:39 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
DPS Cricket Academy Win By Utkarsh Century
cricket

विज्ञापन
 जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में डीपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर ने उत्कर्ष की 101 रनों की शतकीय पारी की बदौलत बाजपुर को 104 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। डीपीएस के लिए गेंदबाज उज्ज्वल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट लिए।
      जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से एमेनिटी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में चल रही 10वीं जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच डीपीएस क्रिकेट एकेडमी और बाजपुर के बीच खेला गया। 
विज्ञापन

बाजपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। डीपीएस ने छह विकेट पर 50 ओवरों में 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्कर्ष ने आठ चौकों की मदद से 101 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। बाजपुर के लिए मनीष ने अपने 10 ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट झटका। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजपुर की टीम 37 ओवरों में 141 रन बनाकर ही ढेर हो गई। बाजपुर के लिए मनीष ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। डीपीएस के लिए गेंदबाज उज्जवल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 22 रन देकर सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट लिए। इस दौरान ऋषिपाल भारती, मोसिन कृष्णा, अभिषेक आर्य, गिरीश पाठक,  शेलेंद्र सिंह, नितिन शर्मा, राजेंद्र कुमार, नीतिश कुमार, केएस बिष्ट, हरीश बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed