{"_id":"5c86962fbdec22141d19d7e1","slug":"dps-cricket-academy-win-by-utkarsh-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कर्ष के शतक से डीपीएस क्रिकेट अकादमी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कर्ष के शतक से डीपीएस क्रिकेट अकादमी विजयी
Mon, 11 Mar 2019 10:39 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में डीपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर ने उत्कर्ष की 101 रनों की शतकीय पारी की बदौलत बाजपुर को 104 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। डीपीएस के लिए गेंदबाज उज्ज्वल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट लिए।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से एमेनिटी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में चल रही 10वीं जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच डीपीएस क्रिकेट एकेडमी और बाजपुर के बीच खेला गया।
बाजपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। डीपीएस ने छह विकेट पर 50 ओवरों में 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्कर्ष ने आठ चौकों की मदद से 101 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। बाजपुर के लिए मनीष ने अपने 10 ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट झटका। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजपुर की टीम 37 ओवरों में 141 रन बनाकर ही ढेर हो गई। बाजपुर के लिए मनीष ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। डीपीएस के लिए गेंदबाज उज्जवल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 22 रन देकर सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट लिए। इस दौरान ऋषिपाल भारती, मोसिन कृष्णा, अभिषेक आर्य, गिरीश पाठक, शेलेंद्र सिंह, नितिन शर्मा, राजेंद्र कुमार, नीतिश कुमार, केएस बिष्ट, हरीश बिष्ट थे।