{"_id":"67dc709e1b5fa7be3c008da9","slug":"dowry-case-to-people-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108540-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दहेज में पांच लाख मांगने का आरोप, छह लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दहेज में पांच लाख मांगने का आरोप, छह लोगों पर केस दर्ज
Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बगुलिया निवासी सुगंधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खटीमा में अरायजनवीस का कार्य कर अपने वृद्ध माता-पिता और छोटे भाई-बहनों का भरण पोषण करती है।
चार वर्ष पूर्व बग्गा चौवन निवासी भीम सिंह के साथ उसका रिश्ता तय हुआ। जब युवक के परिवार से विवाह के लिए बोला गया तो उन्होंने दो वर्ष का समय मांगा। बाद में भीम सिंह ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
पारंपरिक तरीके से विवाह के लिए कहने पर ससुरालियों ने बेटे की एलएलबी की पढ़ाई पूरी होने तक उसे मायके में रहने के लिए कहा। पति अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए उससे पैसे मांगता रहता था। पढ़ाई खत्म होने पर ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर तलाक देकर बेटे का दूसरा विवाह करने की बात कही। आरोप है कि पति ने विवाह विच्छेद का एक स्टांप लिखवाया।
विज्ञापन
उसने हस्ताक्षर करने से मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ संजय कुमार, ननद काजल, रोशनी भी गाली गलौज की। पुलिस ने पति, जेठ, ननदों, सास चिंता देवी, ससुर हरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।