फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   double penalty drawn from encroachers

अतिक्रमणकारियों से वसूला दोगुना जुर्माना

Sat, 29 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
double penalty drawn from encroachers
काशीपुर में अतिक्रमण के दौरान एक ढेली पर खाद्य सामग्री की जांच करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम का नगर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर दूसरे दिन भी गाज गिरी। इनका बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटा कर जुर्माना वसूला गया था। उनका दूसरे दिन भी अतिक्रमण मिलने कर दोगुना जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती और एमएनए उत्तम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने नगर निगम गेट से एमपी चौक तक अतिक्रमण हटाया। इस मार्ग पर बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाया गया था। लिहाजा जिनकी दुकानें नाली पार तक लगी मिलीं, उनसे जुर्माना भी दोगना वसूला गया।
विज्ञापन


टीम ने एमपी चौक से रतन सिनेमा रोड का रुख किया तो जीजीआईसी गेट से पहले सड़क किनारे निगम के डस्टबिन के बाहर कूड़े की भारी ढ़ेरी मिली। यह देखकर एमएनए अपने कर्मचारियों पर भड़क गए। कर्मचारियों ने बताया कि यह कचरा सड़क पार बने होटल वालों ने डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब एसडीएम ने होटल प्रबंधक को बुलाकर उन पर जुर्माना किया और आगे से कचरा डस्टबिन से बाहर नहीं फेंकने की चेतावनी दी। एएसपी कार्यालय के सामने सड़क किनारे फास्टफूड के ठेली लगी होती है। इनमें रखी खाद्य सामग्री पर मक्खियां भिनभिनाती देख ढेली वालों पर कड़ी फटकार लगाई।


खाद्य सामाग्री जाली से ढककर रखने की हिदायत दी साथ ही नाली को साफ रखने और झूठे पत्तल फेंकने के लिए डस्टबिन रखने का आदेश दिया। एसडीएम ने सभी फास्टफूड वालों से जुर्माना वसूला। एमएनए ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान रोज चलेगा। नाली के पार सड़क पर दुकानें लगाने वालों का कोर्ट चालान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed