{"_id":"62ab835ab9be7729790484a0","slug":"doon-and-nainital-won-the-match-rudrapur-news-hld4661253185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट में देहरादून व नैनीताल ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट में देहरादून व नैनीताल ने जीता मैच
विज्ञापन
रुद्रपुर में देहरादून बी और पौड़ी के बीच चल रहा मैच।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन नैनीताल व यूएस नगर बी के बीच मैच खेला गया। इसमें नैनीताल की टीम ने मैच जीता। दूसरा मैच देहरादून बी व पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें देहरादून की टीम ने मैच जीता।
बृहस्पतिवार को एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी में नैनीताल व यूएस नगर बी के बीच मैच खेला गया। शुभारंभ देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव विजय प्रताप ने किया। नैनीताल के कप्तान दीक्षांशु नेगी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। ऊधमसिंह नगर बी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊधमसिंह नगर बी की पूरी टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल ए की टीम ने 23 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया।
एमिनिटी पब्लिक स्कूल के मैदान में देहरादून बी और पौड़ी के बीच मैच खेला गया। देहरादून ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और पौड़ी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पौड़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 215 पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून बी की टीम ने 43 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया। देहरादून ने पौड़ी को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन
मैच के अंपायर निश्चय मेहरा और रजत दीवान रहे। आयोजक सचिव नूर आलम ने कहा कि आज एमिनीटी पब्लिक स्कूल के मैदान पर हरिद्वार बी और पौड़ी के बीच मैच होगा। एमिनिटी मदन लाल खेल मैदान पर देहरादून बी और ऊधमसिंह नगर बी के बीच मैच होगा। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के ऑफिशियल सुनील चौहान, पारुल शर्मा, आशीष नेगी, अनिल डोभाल, बलवंत सिंह, इंद्रनील कर आदि थे।