फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Don't hit Shyam Pichkari..my wet chunriya sari...

Udham Singh Nagar News: मत मारो श्याम पिचकारी..मेरी भीगे चुनरिया सारी...

Sat, 25 Feb 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Don't hit Shyam Pichkari..my wet chunriya sari...
- शैल भवन में हुई कुमाऊं की प्रसिद्ध बैठकी होली, मुंबई, हल्द्वानी, रुद्रपुर से आए होल्यारों ने विभिन्न रागों पर पेश किए होली गीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गावो सुहागिन होरी, बरस की शुभ ऋतु अलबेली... सांची कहो मोसे बलियां बलम..तैने कहां बिताई सारी रतिया बलम आदि रागों से शैल भवन में कुमाऊं की प्रसिद्ध बैठकी होली का आयोजन किया गया।
शनिवार शाम शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में बैठकी होली का शुभारंभ वरिष्ठ होल्यार धरणीधर पांडेय और संजय जोशी ने राधाकृष्ण और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। हल्द्वानी से आए होल्यार अरुण पांडेय ने राम श्याम कल्याण में अचरज खेल खिलाए लाल तुम, ऋतु फागुन सरसाए गीत गाकर राधा कृष्ण की स्तुति से होली गायन प्रारंभ किया। हल्द्वानी के ही संजय जोशी ने गावो सुहागिन होरी, बरस की शुभ ऋतु अलबेली गीत गाया। मुंबई से आए हेमंत पंत ने आज राधे रानी चली ब्रज नारी..ब्रजमंडल में धूम मची है आज गीत गाया। रुद्रपुर निवासी हेम पांडे ने सांची कहो मोसे बलियां..तैने कहां बिताई सारी रतिया बलम राग गाया।
विज्ञापन

तबले पर देवेंद्र पंत, गिरजेश तिवारी, अशोक पांडे, राजू कोठारी व युवा तबला वादक मृदुल पांडे के तबले पर थिरकती उंगलियों को देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह, शैल सांस्कृतिक समिति के आजीवन सदस्य भारत लाल साह, अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय, कोषाध्यक्ष डीके दनाई, महेश कांडपाल, सतीश ध्यानी, हरीश दनाई, राजेंद्र बोरा, जगदीश बिष्ट, मोहन उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed