Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dogs injured 40 people in a single day.

Udham Singh Nagar News: एक ही दिन में कुत्तों ने 40 लोगों को दिए जख्म

Sun, 26 Oct 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dogs injured 40 people in a single day.
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में कुत्तों के हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक ही दिन में कुत्तों के काटने से जख्मी 40 लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के रेबीज टीकाकरण कक्ष में सुबह से ही कुत्ते के काटने के मामले पहुंचने लगे थे। दोपहर दो बजे तक कुत्तों के हमले में जख्मी हुए 40 लोगों ने टीकाकरण कक्ष में पहुंचकर टीका लगवाया। कुत्तों के काटने के सबसे अधिक मामले नगर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर खेड़ा, रम्पुरा के साथ ही दिनेशपुर और कालीनगर क्षेत्र के आ रहे हैं। रेबीज टीकाकरण कक्ष में तैनात नर्सिंग अधिकारी निशा रावत ने बताया कि शनिवार को सामने आए सभी मामले नए थे।
विज्ञापन

शनिवार को बिल्ली या बंदर के काटने का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा का कहना है कि कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। अवकाश के दिन भी इमरजेंसी कक्ष में रेबीज के टीके लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed