फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM Uday Raj Singh started crop cutting by cutting wheat in rudrapur

Rudrapur: डीएम उदय राज सिंह ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ, किसानों से ली जानकारी

Mon, 08 Apr 2024 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

डीएम उदय राज सिंह की निगरानी में मलसा गिरधरपुर के कृषक अंजू रानी के खेत में क्रॅाप कटिंग का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं काट कर क्रॉप कटिंग कार्य का शुभारंभ किया। 
 

विज्ञापन
DM Uday Raj Singh started crop cutting by cutting wheat in rudrapur
डीएम उदय राज सिंह ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी उदय राज सिंह की निगरानी में मलसा गिरधरपुर के कृषक अंजू रानी के खेत में क्रॅाप कटिंग का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं काट कर क्रॉप कटिंग कार्य का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


कृषि एवं सांख्यिकी विभाग के नियमानुसार अंजू रानी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया। क्रॅाप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 21 किग्रा गेहूं उपज प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान से बोये गए बीज, उर्वरक, कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्रॅाप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ें तैयार किए जाते है। साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए डाटा बेस भी तैयार किया जाता हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: बेटे ने जिस अस्पताल में लिया जन्म, उसमें ही उपचार के दौरान पिता ने तोड़ा दम; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ नई तकनीकों के उपयोग बढ़ाने का प्रयास करें ,जिसका समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला , सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक पिपेन्द्र चौहान सहित कृषक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed