फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM rejected the lease of 30 acres of land

डीएम ने खारिज किए 30 बीघा जमीन के पट्टे

Fri, 17 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा। Updated Fri, 17 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

अमाऊं गांव में चार पुलिया बनाकर 30 बीघा कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग के मामले में डीएम डा. पंकज पांडे ने तीन लोगों के कृषि पट्टे निरस्त कर दिए। एसडीएच ऋचा सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस सीमा विश्वकर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर जमीन पर कब्जा ले लिया।

विज्ञापन


उमरुखुर्द से अमाऊं गांव में आने जाने के लिए खकरा नाले पर चार पुलिया बनी थी। जिसको लेकर अमाऊं की ग्राम प्रधान मोहनी पोखरिया ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलियों के निर्माण को अवैध बताते हुए पुलियों को ध्वस्त करने की मांग की थी। जांच में अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


 जिसमें जहां उमरुखुर्द के प्रॉपर्टी डीलरों को पुलिया बनने से लाभ मिल रहा था। वहीं अमाऊं के प्रॉपर्टी डीलरों को नुकसान हो रहा था। यही प्रॉपर्टी डीलर पुलिया निर्माण के विवाद को हवा दे रहे थे। जिस पर तत्कालीन एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने 42 बीघा सरकारी भूमि के पट्टों को खारिज करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएम पांडे ने हरकौर, नवदीप सिंह, विमलजीत की 30 बीघा पट्टे जमीन के खारिज कर दिए। फिलहाल मौके पर पहुंची एसडीएम सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस विश्वकर्मा ने पाया कि भूखंड बंजर था। वहां पर एक जगह पर दीवारें खड़ी कर निर्माण किया गया था।

कुछ जगहों पर चौहद्दी की गयी थी। एसडीएम सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने चारों ओर लाल झंडी लगायी और जेसीबी से निर्माण को ढहा दिया गया। वहां पटवारी मोइद्दीन, नरेंद्र गहतोड़ी, सुरेश लोहनी आदि थे।

अमाऊं गांव में चार पुलियों के निर्माण का विवाद उमरुखुर्द प्राइमरी स्कूल के पास बनी बड़ी पुलिया से शुरू हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम जब निरस्त पट्टों की भूमि का कब्जा लेने मौके पर पहुंची तो पहली छोटी पुलिया के पास के तीस बीघा जमीन का कब्जा लिया गया।


अन्य भूखंडों के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि अभी 42 बीघा में से 30 बीघा भूमि के पट्टे निरस्त किए गए हैं। अभी 12 पट्टों का मामला डीएम के पास लंबित है।

 खकरा नाले के किनारे अन्य पट्टे वाले भूखंड की भी जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर उनको निरस्त करने की भी संस्तुति की जाएगी। एसडीएम सिंह ने कहा कि जो जमीन कब्जे में ली गयी है। उसे सरकारी विभाग को विकास कार्यों के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed