फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM man's son had told Rob scour expensive

डीएम का दामाद बता रौब झाड़ना युवक को पड़ा महंगा

Fri, 21 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Fri, 21 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


एसडीएम ऋचा सिंह को एक युवक दो सप्ताह से स्वयं को डीएम का रिश्तेदार बताकर रौब झाड़ रहा था। जिसकी बृहस्पतिवार को पोल खुल गयी। युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में निरुद्घ कर दिया है।


एसडीएम के पास दो सप्ताह पूर्व बिगराबाग निवासी भुवन भट्ट आया और स्वयं को डीएम डॉ. पंकज पांडेय का रिश्ते का दामाद बताया और कहा कि वह एक मैनपावर सप्लाई करने की फर्म चलाता है। उसने एसडीएम से किसी कारखाने में फोन कर उसके आदमी रखवाने की सिफारिश करने को कहा। इसके बाद यह युवक एसडीएम से फोन पर भी बात करता रहा। बृहस्पतिवार को कोर्ट में किसी काम से आए ऋषिकेश के एसडीएम संतोष कुमार पांडे एसडीएम ऋचा सिंह से मिले तो उन्होंने बताया कि डीएम साहब का कोई रिश्ते का दामाद यहां रहता है। एसडीएम पांडे ने कहा कि इस तरह की कोई रिश्तेेदारी उनकी यहां नहीं है। शक होने पर एसडीएम ने डीएम को फोन पर जानकारी दी । डीएम से मिले निर्देश के अनुसार एसडीएम ने तत्काल युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम ने बताया कि युवक को अनर्गल बातें करने के आरोप में शंतिभंग में निरुद्घ कर लिया गया है। एसडीएम सिंह से कुछ समय पूर्व ही एक युवक ने स्वयं को प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी का निजी सचिव बताकर पदेन स्थान पर बने रहने के लिए फोन पर 60 हजार की रंगदारी मांगी थी। जिसमें पूर्व में भी इस तरह की वारदात में शामिल रहे जोगेंद्र कोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed