{"_id":"6054f72e8ebc3e592e0ea7ae","slug":"dm-inaugrates-rampura-model-school-kashipur-news-hld418823592","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रंपुरा में मॉडल के रूप में रूपांतरित विद्यालय का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रंपुरा में मॉडल के रूप में रूपांतरित विद्यालय का किया शुभारंभ
विज्ञापन
काशीपुर के रंपुरा विद्यालय में लोगो को संबोधित करती डीएम रंजना राजगुरू।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मॉडल रूप मे रूपांतरित किए गए रंपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। डीएम ने रेलवे के प्राथमिक विद्यालय में बनी पहली स्पोर्ट्स एकेडमी का भी लोकार्पण किया।
शुभारंभ के अवसर पर डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय को दिल्ली के मॉडल स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया गया है। इसके बाद उन्होंने कक्षों का निरीक्षण किया। योग शिक्षिका नमिता पंत के निर्देशन में विद्यार्थियों नें योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
गैर राजकीय विद्यालय समिति की ओर से राहुल पैगिया ने डीएम को पेंटिंग भेंट की। डीएम ने काशीपुर खंड की शैक्षिक वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया। वहां पर स्कूल के प्रधानाचार्य युद्धवीर, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सीडीओ हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, डीईओ आरसी आर्य, अशोक कुमार सिंह, बीईओ आरएस नेगी, उपखंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी आदि थे। इधर, डीएम ने प्राथमिक विद्यालय रेलवे में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निर्मित पहली स्पोर्ट्स एकेडमी का भी शुभारंभ किया। वहां पर प्रधानाचार्य शैलेष कुमार एवं अन्य थे।