फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM encroachment of government land on the direction taken by SDM

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

Thu, 03 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा। Updated Thu, 03 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अवैध कालोनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, सरकारी और सीलिंग की भूमि की जांच कर उसमें हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का कड़ाई से पालन न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह ने 30 नवंबर को सत्रहमील में ग्रीन सिटी और अशोक फार्म की तीन कालोनियां सील कर दी थी। इन कालोनाइजरों से कालोनी काटने की शर्तें पूर्ण करने को कहा गया था।

विज्ञापन

जबकि अभी शहर के आसपास की कालोनियों पर एसडीएम मंगलवार को डीएम के कार्यक्रम की वजह से कार्रवाई नहीं कर पायी। बुधवार को एसडीएम सिंह ने झनकईया में बंजर भूमि पर बन रहा अवैध निर्माण ढहा दिया। एसडीएम सिंह ने कहा कि अवैध कालोनी और निर्माण के विरुद्ध उनका अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार तहसील क्षेत्र में प्रापर्टी डीलरों की ओर से की जा रही एक भी प्लाटिंग वैध नहीं मिलेगी। प्लाटिंग के लिए कृषि भूमि को अकृषक कराया जाना जरूरी है। इसके अलावा प्लाट में पक्के मार्ग, बिजली के पोल, पानी की निकासी, नक्शा पास नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed