{"_id":"577290034f1c1bc97379bf9f","slug":"dm-dream-project-of-former-mission-resumed-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन आगाज फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन आगाज फिर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिशन आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीएम स्व. अक्षत गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट कूड़ा बीनने वालों बच्चों को शिक्षा से जोड़ने वाले अभियान मिशन आगाज एक बार फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसके तहत प्रभारी डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने व स्व. गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रुद्रपुर व काशीपुर के दो विद्यालयों का चयनित किया है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने चयनित बच्चों के साथ बैठक की और पढ़ने के फायदों से अवगत कराया। गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए कूड़ा बीनने वाले बच्चों को समर कैंप के माध्यम से पंतनगर विवि, औद्योगिक आस्थानों, लेक पैराडाइज आदि स्थानों का भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम ने चयनित बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। प्रभारी डीएम ने सहायक अध्यापिका गायत्री पांडे की प्रशंसा की। वहीं सीईओ नीता तिवारी को निर्देशित किया कि सर्वे करके कूड़ा बीनने वाले बच्चों को चिन्हित करें और मिशन आगाज से जोड़ें। इस मौके पर डीईओ डीडी सती, उपशिक्षाधिकारी सितारगंज सुषमा गौरव आदि मौजूद थे।