फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diyas made in Kashipur reach Nainital

Udham Singh Nagar News: दीयों की मांग ने बढ़ाई चाक की रफ्तार, लागत ने कम कर दी मुनाफे की चमक

Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
हीरा मेहरा राजीव कुमार,संवाद
राजीव कुमार,संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

लोग दीपावली पर मिट्टी के दीये जरूर खरीदते हैं। इस साल बीते वर्षों की अपेक्षा दीयों की मांग अधिक होने से कुम्हारों की चाक ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि लागत बढ़ने से कुम्हारों का मुनाफा घट गया।

विज्ञापन
Diyas made in Kashipur reach Nainital
काशीपुर में मिट्टी के दीये बनाता कुम्हार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिट्टी का दीया पांच तत्वों का प्रतीक है। इसी के चलते लोग दीपावली पर मिट्टी के दीये जरूर खरीदते हैं। इस साल बीते वर्षों की अपेक्षा दीयों की मांग अधिक होने से कुम्हारों की चाक ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि लागत बढ़ने से कुम्हारों का मुनाफा घट गया।

विज्ञापन

 

 

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश प्रजापति बताते हैं कि सरकार द्वारा ग्राम बैलजुड़ी क्षेत्र में भूमि अलॉट कर रखी है। कुम्हार स्वयं मिट्टी खोदकर लाते थे और दीये, बर्तन आदि बनाकर बेचते थे। समय गुजरने के साथ वहां मिट्टी कम होने पर अब 400 रुपये बुग्गी मिट्टी खरीदी जाती है। इसके अलावा जो उपला पहले एक रुपये में मिलता था वह अब दो रुपये में मिल रहा है। ऐसे में लागत तो बढ़ गई और मुनाफा कम हो गया है।

विज्ञापन

नैनीताल तक जाते हैं काशीपुर में बने दीये
मानपुर तिराहा के पास निवासी 62 वर्षीय राम सिंह प्रजापति बताते हैं कि मिट्टी के बर्तन बनाना उनका पुश्तैनी काम है। क्षेत्र में लगभग 50 परिवार इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। कुम्हारों ने करीब डेढ़ से दो माह पहले दीये बनाना शुरू कर दिया था। बताया कि कुम्हार एक दिन में 250 से 300 दीये तैयार कर लेते हैं। दीपावली में 20 लाख से अधिक दीयों की बिक्री हो जाती है। काशीपुर में बने दीये रामनगर, नैनीताल, गदरपुर और हल्द्वानी तक जाते है। राम कहते हैं कि चीनी निर्मित बिजली की झालर आने पर दीयों की मांग कम हो गई थी। अब लोगों का रूझान फिर मिट्टी के दीयों की ओर बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बनाते हैं घड़े और कुल्हड़
राम सिंह बताते हैं उन्हें मिट्टी से बर्तन बनाने का शौक था। इसके चलते उन्होंने पढ़ाई तक नहीं की। वह बताते हैं उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत मिट्टी के बर्तन बनाना है। बताया दिवाली पर दीयों व अन्य मिट्टी के सामान बनाने से फुरसत नहीं मिल पाती है। गर्मी के मौसम में छोटे-बड़े घड़े, कुल्हड़ आदि बनाते हैं। सर्दी और बारिश के मौसम में गर्मी के सीजन में बनाए कुल्हड़ों की बिक्री करके आजीविका कमाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed