फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District hospital anesthesiologist on leave; surgery disrupted.

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल के निश्चेतक अवकाश पर, सर्जरी में व्यवधान

Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
District hospital anesthesiologist on leave; surgery disrupted.
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के निश्चेतक के अवकाश पर होने के कारण अस्पताल में सर्जरी में व्यवधान आ गया है। सर्जरी के लिए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में निश्चेतक के दो पदों के सापेक्ष एक पद पर ही तैनाती है। अस्पताल में कार्यरत एकलौते निश्चेतक डॉ. यदुराज भट्ट बीते चार जून से चिकित्सा अवकाश पर हैं। निश्चेतक के अवकाश पर होने से अस्पताल में मरीजों की नियमित रूप से सर्जरी नहीं हो पा रही है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि निश्चेतक के स्वास्थ्य अवकाश पर होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सीएमओ के निर्देश पर सितारगंज उप जिला अस्पताल के निश्चेतक सप्ताह में दो दिन अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। उसी हिसाब से मरीजों को सर्जरी की तिथि दी जा रही है। मरीजों के ऑपरेशन प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सितारगंज उप जिला अस्पताल में एक स्थायी और एक संविदा निश्चेतक तैनात हैं। इनमें से एक निश्चेतक का जिला अस्पताल में स्थानांतरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed