{"_id":"6935d80d46551cf35d004e83","slug":"district-executive-election-on-12th-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-136052-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला कार्यकारिणी का चुनाव 12 को काशीपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला कार्यकारिणी का चुनाव 12 को काशीपुर में
Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 13 दिसंबर को काशीपुर में होंगे। सात ब्लॉक के 1314 शिक्षक अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विमल सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी के नौ पदों पर चुनाव होगा। काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में 12 दिसंबर को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के बाद नामांकन होंगे। अगले दिन 13 दिसंबर को अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, महिला संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, महिला संगठन मंत्री और आय व्यय निरीक्षक के पद पर चुनाव होगा। इसमें जसपुर के 187, काशीपुर के 136, बाजपुर के 172, गदरपुर के 150, रुद्रपुर के 267, सितारगंज के 179, खटीमा के 223 शिक्षक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इसी दिन देर शाम मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी। परिणाम बाद आपसी सहमति से कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।