{"_id":"58387dcf4f1c1b462413d785","slug":"district-co-operative-bank-and-committees-were-hanging-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक और समितियों में लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक और समितियों में लटके रहे ताले
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला सहकारी बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक और सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों ने कहा कि आरबीआई के अदूरदर्शी निर्णय के चलते जिला सहकारी बैंक के ग्राहक अपने खातों में पुराने नोट जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही सहकारी समितियों में ऋण वसूली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वसूली नहीं होने से किसानों को रबी फसल बुवाई के लिए ऋण नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। बैंक कर्मियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही सहकारी बैंकों और समितियों पर लगाई गई रोक नहीं हटाई गई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
बैंक कर्मियों के आंदोलन को सहकारिता आंदोलन से जुड़े कई संगठनों ने भी समर्थन दिया। उधर पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति बगवाड़ा में भी हड़ताल के चलते शुक्रवार को ताले लटके रहे। हड़ताल में एसके चौधरी, हेमराज चौहान, महेंद्र सिंह यादव, राम नरेश दोहरे, हरि सिंह, आरके वर्मा, धर्मपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, हरिओम सिंह, पंकज कुमार, उदयवीर, हरीश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
पश्चिमी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति दानपुर में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे कामकाज ठप रहा। हड़ताल में बृजेश कुमार, रत्नाकर सिंह, कुंदन सिंह, अक्षय कुमार, अजीत सिंह, सत्य नारायण वर्मा, रविशंकर शाह आदि शामिल थे।