फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Distance education is the future of higher education and the country: Vice Chancellor Prof. Naveen

दूरस्थ शिक्षा ही उच्च शिक्षा और देश का भविष्य : कुलपति प्रो. नवीन

Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Distance education is the future of higher education and the country: Vice Chancellor Prof. Naveen
रुद्रपुर। रुद्रपुर स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में इंडक्शन कार्यक्रम में दूरस्थ शिक्षा की महत्ता और उपयोगिता के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने छात्रों को बताया कि दूरस्थ शिक्षा ही उच्च शिक्षा और समस्त शिक्षा का भविष्य का माध्यम है। मुक्त विश्वविद्यालय अपने छात्रों के भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आगामी नए साल में विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा हासिल हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और आत्म अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. मनोज पांडे ने अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक गतिविधियां व व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि रुद्रपुर केंद्र में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को काउंसिलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी रेखा बिष्ट ने शैक्षणिक योजनाओं व छात्र कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. सर्वजीत सिंह, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. भरत सिंह, सहसमन्वयक डॉ. अपर्णा सिंह, प्रो. दीपा वर्मा, डॉ. दिशा, डॉ. राजेश, नीरज राणा दीपांकर, छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट आदि छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।

समस्या होने पर सीधा कुलपति को मेल कर सकेंगे छात्र
कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे कुलपति ने छात्र व शिक्षकों की समस्या पर चर्चा कर कहा की किसी भी प्रकार की शैक्षिक समस्या या आवश्यकता के लिए छात्र व शिक्षक उनसे सीधा कह सकते हैं। साथ ही ईमेल भी कर सकते हैं। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed